जमशेदपुर, मई 15 -- जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मानगो स्थित सिद्धू कान्हु हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों शिक्षक, छात्र-छात्राओं और पारा लीगल सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में डीएलएसए के सचिव सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने शिक्षकों और छात्रों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, विधिक सेवा संस्थाएं, जनजातीय कानून, मादक पदार्थों के दुरुपयोग व झालसा-नालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विदेश सिन्हा एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्ध सुविधाओं और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। मालूम हो कि, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में "90 दिवसीय स...