रांची, मार्च 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत अंतर्गत खेरबेड़ा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस अभियान में पीएलवी शंकर महतो, कौशल्या देवी, ब्रजेश कुमार माहतो, बंशीधर महतो, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार माहतो और राजकुमार माहतो सहित अन्य लोग शामिल हुए। जागरुकता अभियान के दौरान पीएलवी ने ग्रामीणों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, डायन-बिसाही और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मामलों में पीड़ित व्यक्ति किस प्रकार कानूनी मदद प्राप्त कर सकता है। साथ ही युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह भी दी गई।कार्यक्रम में मोटर...