देहरादून, अप्रैल 20 -- क्षत्रिय संदेश के 18वें अंक का विमोचन किया गया फोटोदेहरादून, वरिष्ठ संवाददाताननूरखेड़ा स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय चेतना मंच की स्मारिका क्षत्रिय संदेश के 18वें अंक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र सिंह खत्री, कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर व मुख्य संपादक ठाकुर रवि सिंह नेगी (एडवोकेट) ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।खत्री ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। वहीं, रवि सिंह नेगी ने कहा कि पत्रिका का उद्देश्य संवादहीनता खत्म कर इतिहास संजोना है। आयोजन सचिव महेश रौथान व युवा अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत ने किया, जबकि संचालन उपाध्यक्ष अशोक वर्धन सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- क्षत्रिय संदेश के 18वें अंक का विमोचन, युवाओं से सामाजिक कार्यों से जुड़ने क...