सामाजिक कार्यों में योगदान की अपील
गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से जगह-जगह मीठे पानी की छबीलें लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए। गर्मी के बीच लोगों ने मीठा पानी, शरबत और हलवा वितरित कर पुण्य अर्जित किया। शहर के रेलवे रोड पर जगह-जगह, कॉलोनियों से लेकर अन्य स्थानों पर दिनभर छबीलों का आयोजन किया गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को मीठा पानी, शरबत और प्रसाद के रूप में हलवा बांटा गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं, राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को शीतल मीठा पानी पिलाकर जल सेवा की गई। यह भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर राहगीरों को पिलाया शीतल शर्बत, दिया सेवा का संदेश लोगों ने बताया कि हर वर्ष एकादशी पर मीठा पानी वितरित किया जाता है। ऐसी भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.