बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के खम्हार स्थित गैतम धाम के परिसर में नव निर्मित एवं अलौकिक सौंदर्य से अलंकृत भव्य मंदिर में गुरुवार को माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, माता काली एवं माता अन्नपूर्णा की दिव्य एवं तेजोमय प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरूआत गांव की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ की गई। साथ ही साथ ब्रहमऋषि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा के बेगूसराय इकाई का गठन किया गया। इस क्रम में सर्वसम्मति से बेगूसराय के पूर्व महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह को अध्यक्ष व रामबाबू सिंह को महासचिव के रूप में चुना गया। साथ ही कार्यकारणी सदस्य के रूप में राजकिशोर शर्मा, धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. पंकज सिंह, गया प्रसाद सिंह, डॉ. मीरा सिंह समेत ...