छपरा, जनवरी 24 -- सोनपुर। नया गांव व सोनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव मुनमुन व मनीष कुमार गुप्ता को आगामी 26 जनवरी को आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से दिया गया है। राजीव मुनमुन लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और जरूरतमंदों के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनके साथ नया गांव गोपालपुर निवासी मनीष कुमार गुप्ता को भी इस परेड में शामिल होने का अवसर मिला है। गौरतलब है कि इस वर्ष भारत सरकार देशभर से 10,000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रही है, जिनके आवागमन, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। जनता दरबार में भूमि विवाद के पांच मामले आए, दो का निष्पादन तरैया। अंचल कार्यालय...