बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- सामाजिक कार्यकर्ता शंभु यादव की माता का निधन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता । सामाजिक कार्यकर्ता शंभु यादव की माता रुक्मणी देवी का बुधवार को निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही उनके इंदाय पर मोहल्ला स्थित घर पर शोक संवेदना देने वालों का तांता लग गया। बताया जाता है कि 80 साल की महिला काफी धर्मपरायण थीं। इनका दाह संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर किया गया। निधन पर जदयू विधायक रंधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, कांग्रेसी नेता जीतेंद्र नाथ सहित कई दलों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.