मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अलग-अलग विभागों के सामाजिक कल्याण योजना से जुड़े सात लाभुकों को चेक सौंपेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दो लाभुक जीविका कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा उद्योग, समाज कल्याण विभाग और प्रधानमंत्री आवास योजना के एक-एक लाभुक को राशि सौंपी जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड के एक और श्रम विभाग से जुड़े श्रमिक कार्ड के भी एक लाभुक को चेक दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...