छपरा, जून 9 -- भोजपुरी के पहले उपन्यासकार रामनाथ पाण्डेय याद किए गए फ़ोटो- 11- बनियापुर में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान द्वारा आयोजित जयंती समारोह का उदघाटन करते राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय हिंद साह व अन्य अतिथि। पेज छह की बॉटम/फ्लायर बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित सीताराम वाटिका में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान द्वारा आयोजित रामनाथ पाण्डेय जयंती समारोह व साहित्य विमर्श का आयोजन सोमवार को दो सत्रों में किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान संरक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय हिंद साह,संरक्षक मूंगा लाल शास्त्री, वीरेंद्र कुमार मिश्र अभय, कश्मीरा सिंह, डॉ.उमाशंकर साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और रामनाथ पाण्डेय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।...