सामाजिक एकता और संस्कार से ही मजबूत होगा समाज: जोसिमा खाखा
सिमडेगा, मई 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सुंदरपुर पल्ली में काथलिक सभा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा एवं स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सामाजिक मूल्य एवं सामाजिक एकता विषय पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्य वक्ता जोसिमा खाखा ने विस्तार से अपने विचार रखे।
समाज में बदलाव उन्होंने कहा कि आज समाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। आधुनिकता और भौतिकता की दौड़ में लोग अपने संस्कार, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि समाज को मजबूत और संगठित रखना है तो परिवार, समाज और धार्मिक संस्थाओं को मिलकर युवाओं को सही दिशा देने का काम करना होगा।
सामाजिक एकता की आवश्यकता उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.