गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में बुधवार को नवागत विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'उच्च शिक्षा का जीवन में महत्व' विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान की अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव ने की। विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्य वक्ता संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य एवं भारत का आर्थिक इतिहास (1200-1947) के लेखक प्रो. चन्द्रशेखर पाण्डेय ने उच्च शिक्षा को जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। फ्रेंकलिन एवं शेक्सपियर के उद्धरणो...