गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कोलडीहा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 17-18 अप्रैल को ग्राम चैताडीह में दो दिवसीय सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी प्रपत्र में दर्ज की। कार्यक्रम के पहले दिन 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रशिक्षु चैताडीह गांव पहुंचे और डोर-टू-डोर सर्वे किया। दूसरे दिन 18 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र व स्थानीय विद्यालय में बच्चों, महिलाओं, पोषण योजनाओं व शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन किया गया। प्रशिक्षुओं ने जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को भी समझा। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम में इस तरह का सर्वे शामिल होने से प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.