मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। श्री श्री 1008 कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर व श्री श्री 1008 बाला जी हनुमान मंदिर में स्व. किशोर कुणाल के पुत्र व महावीर मंदिर पटना के ट्रस्टी सायन कुणाल ने पहुंच कर पूजा अर्चना किया व निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर में उनके स्तर से जो भी सहयोग होगा वो किया जाएगा। मालूम हो कि 1008 बाला जी हनुमान मंदिर को जिले का सबसे ऊंचा हनुमान मंदिर बनाने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। संजय पांडेय ने कहा कि इस मंदिर के प्रांगण में जनेऊ, मुंडन, शादी आदि की भी व्यवस्था होगी। मौके पर बबलू सिंह, पप्पू सिंह, ललन ठाकुर, रवि, अनिरुद्ध चौधरी, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...