बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर दिव्यांगजनों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बना। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा, विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक पार्वती दास तथा जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने किया। भारत सरकार के उपक्रम एल्मिको के माध्यम से कुल 434 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, बैटरी चालित ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी और चश्मे सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में 150 दिव्यांगजनों के मानसिक, नेत्र एवं अस्थि संबंधी दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। यह भी पढ़ें- सामाजिक अधिकारिता शिविर में 434 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण साथ ही भविष्य म...