दुमका, दिसम्बर 18 -- रानेश्वर। प्रखंड सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम प्रायोजित पेंशन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पेंशन धारियों का सामाजिक अंकेशन हेतु एक दिवसीय शिविर की आयोजन की गई। शिविर की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। पेंशनधारी का सामाजिक अंकेक्षण 20 दिसंबर को प्रारंभ होगा और 30 दिसंबर तक जारी रहेगा। शिविर में जिला सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य रामजीवन अहिड़ी एवं जीवन नंदी उपस्थित थे। इस दौरान शिविर को संबोधन करते हुए बीडीओ राजेश कुमार ने उपस्थित सेविका को समय सीमा के अंदर पेंशनधारी योग्य एवं अयोग्य लाभुक की सूची तैयार कर पंचायत सचिव को उपलब्ध कराने की निर्देश दी गई। कहा कि प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार समेकित प्रतिवेदन अंकेक्षण दल को उपलब्ध कराई जाएगी। सोसल ऑडिट टीम के द्वारा इस बाबत विस्तार से जानकार...