सामर्थ परियोजना से आदिवासी बहुल गांवों का होगा समग्र विकास
रामगढ़, अगस्त 27 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में सामर्थ परियोजना के तहत चिन्हित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों के समग्र विकास को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परियोजना के तहत चिन्हित प्रत्येक गांव का ग्रामवार एवं योजनावार सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण के दौरान गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया, ताकि वास्तविक जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जा सके।उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.