अररिया, अप्रैल 3 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज को भरगामा प्रखंड से जोड़ने वाली भरगामा के जयनगर से घूरना सड़क का शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने नरपतगंज तथा घूरना में फीता काटकर शिलान्यास किया। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री समेत सांसद प्रदीप सिंह विधायक देवयंती यादव जिप अध्यक्ष पप्पू अजीम आदि मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण सड़क भारत नेपाल सीमा से नरपतगंज होते हुए भरगामा को जोड़ने वाली एक उच्च गुणवत्ता मानक के अनुरूप बनेगा। जो न केवल आगमन को सुदृढ़ करेगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्रीय विकास व्यापारिक गतिविधि एवं स्थानीय जनजीवन को नई गति मिलेगी। सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि नरपतगंज के भरगामा से नेपाल सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क मुख्य लाइफ लाइन सड़क है। इससे लाखों लो...