सामने से पड़ी तेज लाइट से आंखे हुयी बंद और ढलान में उतर गयी कार
गया, मई 12 -- कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में खुट्टा स्थित बरियारपुर के तीखे मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक कार दुर्घटना में गया जी के 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग गया जी से बच्चे का मुंडन संस्कार कराने बाबा बैद्यनाथधाम (देवघर) जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कॉलोनी के रहने वाले संजीत कुमार कार से पड़ोसी महेश कुमार के परिवार को लेकर रविवार की शाम देवघर के लिए रवाना हुए थे। देर रात बरियारपुर मोड़ के पास पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.