उरई, सितम्बर 15 -- कोंच। संवाददाता कोंच तहसील क्षेत्र के अखनीवा गांव के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीन युवक एक ही बाइक से मध्य प्रदेश स्थित रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से कार आने के कारण बाइक सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।सोमवार रात को दिनेश निषाद 30 वर्ष, निवासी ग्राम परासन थाना आटा, उमाशंकर 28 वर्ष व गोविन्द निषाद, निवासीगण ग्राम हीमनपुरा थाना कदौरा, मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखनीवा के पास कोंच रोड पर पहुंचे, तभी सामने से कार आने पर रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दिनेश को अंदरूनी चोटें आईं जबक...