सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, एक घायल
गाजीपुर, जून 21 -- दिलदारनगर। दिलदारनगर - देवैथा मार्ग पर शनिवार की देर रात ग्राम सभा मिर्चा के समीप मिनी स्टेडियम के पास दो बाइकों के आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें मिर्चा निवासी वकार खां गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि देवैथा कि ओर से ट्रैक्टर दिलदारनगर की ओर जा रहा था तभी मिर्चा स्टेडियम के पास ट्रैक्टर के ट्राली का डाला अचानक पीछे से खुल गया। जिससे पीछे चल रहे बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और दिलदारनगर से मिर्चा जा रहे वकार खां के बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। जिससे वकार खां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिवार सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.