नई दिल्ली, मार्च 28 -- जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की विविधता के मामले में भारत काफी धनी रहा है। अगर सिर्फ सांपों की बात करें तो भारत में 300 से ज्यादा प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं और इनमें से केवल 60 तरह के सांप ही जहरीले हैं। वहीं भारत की जैव विविधिता में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वैज्ञानिकों ने सांप की दो नई प्रजातियों की खोज की है जो कि पहले भारत में कभी नहीं देखी गई थीं। वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (WII) देहरादून के वैज्ञानिकों ने बताया है कि देश में दुर्लभ कीलबैक सांपों की भी दो प्रजातियां मौजूद हैं।क्या होती है सांपों की कीलबैक प्रजाति कीलबैक प्रजाति के सांप बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। अब तक ये पड़ोसी देश म्यांमार में ही देखे गए थे। वैज्ञानिकों ने बताया है कि मिजोरम के न्गेंगपुई वन्यजीव अभयारण्य में रखाइन कीलबैक प्रजाति का सां...