नई दिल्ली, फरवरी 17 -- भारतीय बाजार में बजट MPV सेगमेंट में हलचल मचाते हुए निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) की एंट्री हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ Rs.5.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, वो भी पहले 1,001 ग्राहकों के लिए खास लॉन्च ऑफर के तहत इसको तय किया गया है। कम कीमत, 7-सीटर ऑप्शन और कई गजब फीचर्स के साथ यह MPV सीधे फैमिली खरीदारों को टारगेट कर रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र Rs.3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्चनिसान ग्रेवाइट की वैरिएंट-वाइज कीमतेंपहले 5,000 ग्राहकों के लिए खास ऑफर कंपनी ने शुरुआती ग्राहकों के लिए कुछ खास फायदे भी दिए हैं। इसमें 5 साल का कॉम्प्लिमेंट्री मेंटेनेंस, आसान फाइनेंस विकल्प, अपग्रेड स्कीम और 3 साल / 1 लाख किमी. की स्टैंडर्ड वारंटी मिल रही ...