वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। सामनेघाट जानकी नगर कालोनी निवासी विजय शंकर यादव की बेटी रिचा यादव पर शनिवार सुबह पड़ोसी ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से रिचा गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित के पिता विजय की शिकायत पर लंका थाने की पुलिस ने केशव और उनकी पत्नी माया के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार रिचा घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। लौटते समय पड़ोसी केशव और उनकी पत्नी माया ने अपने पालतू कुत्ते को रिचा पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह से काट लिया। इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- लावारिस कुत्तों का कम नहीं हो रहा आतंक, दो और लोग बने शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...