नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज द्वारा गुरुवार को सामग्री और उपकरणों पर आधारित 7वां दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीआरटीएमडी का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी, डीआरडीओ, सीएसआईआर सहित देश-विदेश के संस्थानों और 10 से अधिक देशों के विशेषज्ञो ने भाग लिया। इस दौरान फिजिकल व केमिकल साइंसेज, हाइड्रोजन फ्यूल, स्पिनट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...