कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एचबीटीयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मैटेरियल, मशीनिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अनुप्रयोगों में प्रगति विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए वक्ताओं ने जानकारी दी। सम्मेलन का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने किया। कहा कि आधुनिक औद्योगिक परिदृश्य में सामग्री विज्ञान एवं मशीनिंग प्रक्रियाओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के एकीकरण का महत्व बढ़ा है। डॉ. विपिन शुक्ला ने नवाचार अनुकूल भारत का निर्माण विषय पर जानकारी दी। कहा कि सफल स्टार्टअप शुरू करने के लिए राष्ट्रीय नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि आधुनिक विनिर्माण एवं स्मार्ट उत्पादन प्रणालियों में डिजिटल तकन...