कोडरमा, नवम्बर 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सामंतो काली मंदिर महिला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी पूरे उल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। समिति की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन इस बार तीन दिवसीय होगा, जो 19 नवंबर से प्रारंभ होकर 21 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन यानी 19 नवंबर को मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु महिला-पुरुष पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह यात्रा भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगी। दूसरे दिन 20 नवंबर को जोत प्रज्वलन के साथ जागरण का कार्यक्रम आरंभ होगा, जिसमें बाहर से आमंत्रित प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। तीसरे दिन 21 नवंबर को गजरा आयोजन के साथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.