फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- सोमवार के जिले में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सामंतवाद, पूंजीवाद है। गरीब, असहाय और वंचितों के विचारों को कुचला जा रहा है। जनता को गुमराह कर साम्प्रदायिक दंगे करना चाहती हैं। डबल इंजन की सरकार युवाओं को नौकरी देने के नाम पर धोखा दे रही है। अब तो अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चोरी होने से भगवान श्री राम भी इनसे खिलाफ हो गए हैं। जिला कार्यालय पर आयोजित वार्ता में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूंजीपतियों की है। जनता अपने घरों से निकलकर अपनी आवाज उठा रही है। इसको देखते हुए भाजपा सरकार युवाओं, किसानों, गरीब, असहायों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर पेपर लीक किए गए। युवाओं ...