फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। नवरात्र व्रत के दौरान उन शुगर मरीजों को डाक्टर खतरा बता रहे हैं जो साबूदाना को सुरक्षित और आलू को कम नुकसानदायक मानकर अक्सर उसी को खा रहे हैं। जिला अस्पताल में फिजीशियन और डायटीशियन ऐसे मरीजों को डाइट को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत बता रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन की ओपीडी में आ रहे शुगर के मरीजों से डा. डीके वर्मा नवरात्र व्रत के बारे में पूछ रहे हैं। जो मरीज व्रत हैं उन्हें डायटीशियन शिल्पी श्रीवास्तव के पास भेज रहे हैं। शिल्पी श्रीवास्तव का कहना है कि कई मरीज ऐसे मिल रहे हैं जिनसे जब यह पूछा जाता है कि व्रत के दौरान फलाहार क्या लेते हैं, तो वह आलू और साबूदाना की खिचड़ी, हलुआ, टिकिया आदि बता रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि साबूदाना शुगर को बढ़ाता है। कुछ मरीज ऐसे भी आ रहे हैं जो गुड़ ...