घाटशिला, सितम्बर 11 -- चाकुलिया। आगामी 12 सितंबर को केरूकोचा में शहीद साबुआ हांसदा का शहादत दिवस मनेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में गुरुवार को शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में इस वर्ष शहीद साबुआ हांसदा शहादत दिवस को सादगीपूर्ण तरीके से मनाने एवं शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि शहीद साबुआ हांसदा का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान एवं स्मृति को सम्मानपूर्वक याद करना हम सभी का दायित्व है। बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, राधानाथ...