साबिर पाक की जियारत के लिए लगी लंबी कतार
रुडकी, अगस्त 27 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के मौके पर गुरुवार को कुल शरीफ की रस्म अदा होने के बाद दरगाह में साबिर पाक की जियारत के लिए जायरीनों की लंबी कतार लग गई। देश के कोने-कोने से पहुंचे जायरीनों को अपनी बारी के लिए घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को कुल शरीफ की रस्म में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद कलियर पहुंचे। कुल शरीफ के बाद दरगाह परिसर में जियारत के लिए जायरीनों की भीड़ और बढ़ गई। लंबी कतार के बीच जायरीन धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- कुल शरीफ की रस्म में उमड़ा जायरीनों का सैलाब यह भी पढ़ें- Roorki News: मुख्य रस्मों के बीच पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.