साबरमती से वाया मेरठ हरिद्वार चलेगी स्पेशल ट्रेन
मेरठ, जून 29 -- रेलवे ने साबरमती से हरिद्वार तक एक स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का एलान किया है। ये ट्रेन आगामी 6 जुलाई को वाया मेरठ हरिद्वार जाएगी। वापसी में ये ट्रेन मंगलवार को साबरमती के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन साबरमती से प्रत्येक सोमवार चलेगी और हरिद्वार से साबरमती के लिए प्रत्येक मंगलवार रवाना होगी। ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती से सोमवार रात 9:35 बजे रवाना होगी और मेरठ सिटी स्टेशन पर मंगलवार शाम 3:45 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद 3:47 बजे हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी। मंगलवार को ये ट्रेन वापसी में हरिद्वार से रात 9:30 बजे साबरमती के लिए प्रस्थान करेगी और मेरठ सिटी स्टेशन पर रात 1 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.