लखनऊ, जून 9 -- बनारस से लखनऊ की तरफ आ रही साबरमती एक्सप्रेस पर बीती देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना से ट्रेन में सो रहे यात्री सहम गए। पथराव से सेकेंड एसी कोच का शीशा चिटक गया। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों संग एक बैठक कर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। जीआरपी एसपी ने भी इस संदर्भ में सभी जीआरपी थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार ट्रैक की निगरानी और उसके आसपास के लोगों की मदद लेने की हिदायत दी थी। यह भी पढ़ें- मरुधर एक्सप्रेस के पहिए से धुआं व चिंगारी निकलते देख यात्रियों में मचा हड़कंप बावजूद इसके घटना हो गई। घटनाक्रम के अनुसार...