साफ हवा के लिए पूरे साल प्रदूषण से जंग होगी
नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि राजधानी में केवल सर्दी के दिनों में नहीं बल्कि साल के 365 दिन प्रदूषण के खिलाफ जंग चलेगी। उन्होंने राजधानी में अत्याधुनिक तकनीक से स्थापित हवा साफ करने वाले तकनीकी उपायों का निरीक्षण किया। खास बात यह है कि ये तकनीकी उपकरण भारत में ही बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध दिल्ली का अभियान केवल सर्दियों के कुछ महीनों तक सीमित नहीं है, बल्कि साल भर स्वच्छ हवा और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। दिल्ली सरकार पारंपरिक उपायों के साथ-साथ नवीन तकनीकों, वैज्ञानिक शोध और नवोन्मेष आधारित समाधानों को भी प्राथमिकता दे रही है ताकि राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और स्थायी परिणाम प्राप्त किए जा सकें। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.