नई दिल्ली, मई 4 -- साफ और चमकदार त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। इसे पाने के लिए एक सही स्किनकेयर रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। लेकिन कुछ गलतियों की वजह से स्किन पर तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं। त्वचा पर समस्याएं जैसे मुंहासे, सूखापन, झुर्रियां, या एलर्जी कई अलग-अलग कारणों से हो सकती हैं। इन्हें मुख्य रूप से दो अलग हिस्सों में बांटा जा सकता है एक आंतरिक और बाहरी। बाहरी समस्याओं के लिए आप स्किन केयर को फॉलो कर सकते हैं लेकिन आंतरिक समस्याओं के लिए सही डायट जरूरी है। ऐसे में डायटीशियन अल्का फूटेला ने एक पोस्ट में डायट प्लान शेयर किया है, जिससे साफ स्किन मिल सकती है और आंखों के नीचे पफीनेस कम हो सकती है। पफी आंखें या आंखों के नीचे सूजन की समस्या एक आम स्थिति है, जो मुख्य रूप से आंखों के आसपास के ऊतकों में तरल पदार्थ ज...