सिद्धार्थ, मार्च 30 -- सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ.रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान जिम्मेदारों से चिकित्सालय एवं परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश भी दिया। सीएमओ ने रविवार को दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकडेगवा बांसी, पहुंचे। 12:35 बजे सीएचसी इटवा में निष्प्रयोज्य भवन के हो रहे ध्वस्तीकरण की स्थिति जानने पहुंचे। यहां से एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झकहिया व 1:20 बजे पीएचसी कठेला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने जिम्मेदारों से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...