बलरामपुर, जनवरी 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन, खानपान एवं दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं शिक्षण स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मेडिकल टीम नियमित रूप से विद्यालय का भ्रमण कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करती है, जिससे समय पर बीमारियों की पहचान और उपचार संभव हो पाता है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफा...