चित्रकूट, दिसम्बर 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी ने सीएचसी राजापुर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सही तरीके से नहीं मिली। लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय तक 232 मरीज पहुंचे थे। जिनका चिकित्सकों ने इलाज किया। जननी सुरक्षा वार्ड में छह प्रसूता एवं एनबीएसयू वार्ड में दो मरीज भर्ती मिले। सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, स्टालेशन, एक्सरे एवं पैथॉलाजी कक्ष का जायजा लिया। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अधीक्षक को एक सप्ताह के अन्दर सफाई व्यवस्था सही कराए जाने की चेतावनी दी गई। कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि भर्ती मरीजी के वार्ड में खिडकियों के टूटे शीशों की मरम्मत कराएं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.