श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, एक्स-रे वार्ड, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, पीआईसीयू वार्ड आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने ओपीडी मरीज पंजिका आदि का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल एवं परिसर में साफ-सफाई ढंग से न मिलने पर अधीक्षक को अस्पताल में हमेशा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...