औरैया, दिसम्बर 24 -- औरैया, संवाददाता। उच्चतम न्यायालय एवं माननीय नालसा के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान, जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जिला कारागार औरैया/इटावा का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज महेश कुमार और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसोदिया भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माननीय नालसा द्वारा प्रतिपादित एसओपी के अंतर्गत जिला कारागार और कारागार परिसर में स्थापित विधिक सहायता केंद्र का गहन निरीक्षण किया। एलएडीसीएस काउंसिल और पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके अधिवक्ताओं व परिवारजनों द्वारा की जा रही पैरवी तथा रिहाई से संबंधित जानकारी भी प्रा...