बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- साफ-सफाई को तरस रहा अशियाचक का रैनबसेरा गंदगी और कुव्यवस्था के कारण रैन बसेरा में रहने वाला कोई नहीं फोटो: बरबीघा बसेरा : बरबीघा के अशिया चक वार्ड में बना रैन बसेरा। बरबीघा, हिंदुस्तान संवाददाता। आशिया चक मोहल्ला में बना रैन बसेरा साफ सफाई के लिए तरस रहा है। देखकर ऐसा लगता है मानो यहां वर्षो से कोई सफाई कर्मी नहीं पहुंचा हो। नगर परिषद की लापरवाही इतनी कि रैन बसेरा के सभी कमरों में गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। इस कारण कोई यहां रहने वाला नहीं है। दो मंजिला बने इस रैन बसेरा के निचले मंजिल में चार बेड लगाया गया है। चारों बेडो पर जैसे तैसे कंबल रखा हुआ है। शहर से एक किलोमीटर दूर बने इस रैन बसेरा के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। दूसरी मंजिल पर हॉल नुमा एक कमरा है, जहां एक भी बेड नहीं है। हॉल के चारों तरफ भी कचरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.