सीवान, फरवरी 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र को साफ व स्वच्छ बनाने के साथ ही शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की ओर से कई सारी योजनाएं बनाई गई हैं। इस क्रम में नगर परिषद शहर की साफ-सफाई के लिए 75 प्रकार के उपकरण खरीदने की तैयारी में है। इसके साथ ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाने के लिए जमीन भी लीज पर ली जाएगी। वहीं, कंधवारा स्थित मुक्ति धाम का दर निर्धारण करने के अलावा मुक्ति रथ खरीदने की योजना बनाई गई है। हालांकि इन योजनाओं का क्रियान्वयन सशक्त समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर बोर्ड की बैठक में इसकी संपुष्टि कराने के बाद होगा। बहरहाल, नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने सशक्त स्थायी समिति की बैठक 2 मार्च सोमवार को बुलाई है। इस बैठक में 20 बिन्दुओं पर मुख्य पार्षद सेम्पी देवी, उप मुख...