साफा पहनाकर किया हाजियों का इस्तकबाल
आगरा, जून 28 -- समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय जीवनी मंडी पर पवित्र हज यात्रा से लौटे हाजियों का इस्तकबाल किया गया। उनका साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि हज इस्लाम का पांचवां स्तंभ है। यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि इंसान के चरित्र, धैर्य, त्याग, समानता और अल्लाह की बंदगी का सबसे बड़ा संदेश है। इसका सबसे बड़ा पैगाम भाईचारा, अमन, मोहब्बत, सब्र, इंसाफ और मानव सेवा है। उन्होंने हाजियों से कहा कि देश, प्रदेश की खुशहाली और सौहार्द की दुआ करें। हाजी शाहिद कुरैशी, हाजी समीर, हाजी आमिर, हाजी हसीन खान, हाजी यामीन मंसूरी, हाजी इमरान, हाजी रिजवान को चौ. फरहान, ठाकुर विजय सिंह, समीर अब्बास, नितिन वर्मा, नासिर, रोहित खान, राहुल यादव, यासीन उस्मान ने साफा पहनाकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.