जमशेदपुर, जून 27 -- जमशेदपुर। आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण (साप) के 80 सदस्यीय फुटबॉल दल का जमशेदपुर में एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर जारी है। टाटा स्टील और जमशेदपुर एफसी के मार्गदर्शन में 40 बालक व 40 बालिकाएं (अंडर-15 व अंडर-21) पेशेवर माहौल में ट्रेनिंग, अभ्यास मैच, जिम, स्विमिंग व रिकवरी सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को पोषण, फिटनेस, अनुशासन व समग्र दृष्टिकोण से अवगत कराना है। कोच और सहायक स्टाफ से बातचीत के साथ विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का अनुभव भी मिल रहा है। दल शनिवार को जमशेदपुर से विदा लेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...