साप्ताहिक हटिया से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस
दुमका, मई 14 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही साप्ताहिक हटिया में बुधवार की शाम चोरों ने एक हीरो ग्लैमर बाइक पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब हटिया में लोगों की काफी भीड़ थी। पीड़ित बमकेश पोद्दार ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने दलाही हटिया आए थे। उन्होंने अपनी हीरो ग्लैमर बाइक संख्या जेएच 21ई 0811 को हटिया परिसर में खड़ा किया और हैंडल लॉक करने के बाद अंदर चले गए। लगभग 20 मिनट बाद जब वह खरीदारी कर वापस लौटे, तो उनकी बाइक अपनी जगह से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना तुरंत मसलिया पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हटिया में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.