नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026: जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है। आने वाले सात दिनों में ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ लोगों के लिए नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे। कई लोगों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को सेहत, खर्च और रिश्तों के मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि नया सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है, तो पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। यहां जानिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, प्रेम, सेहत और पूरे सप्ताह का आसान उपाय।राशिफल मेष राशि- मेष राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में अच्छी है, लेकिन लग्नेश थोड़ा कमजोर है, जिसके कारण छोटी-छोटी परेशानियाँ ...