नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Weekly Horoscope 27 September-3 October 2026, साप्ताहिक राशिफल: आने वाला सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध तुला राशि में रहेंगे। शुक्र भी तुला राशि में विराजमान रहेंगे जिससे इस राशि में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। 3 अक्टूबर से शुक्र वक्री होंगे यानी उलटी चाल प्रारंभ करेंगे। इस सप्ताह मंगल अपनी नीच राशि कर्क के गोचर में रहेगा। शनि मीन राशि के गोचर में रहेंगे और राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणामों वाला साबित हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी काम या प्रोजेक्ट में...