नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Weekly Horoscope 19-25 July 2026, साप्ताहिक राशिफल: आने वाले सप्ताह में शनि, शुक्र और राहु अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री (उलटी चाल) होंगे। 28 जुलाई को शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 1 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन भी होगा। शुक्र सिंह राशि से निकलकर अपनी नीच राशि कन्या में आएंगे। 1 अगस्त को ही राहु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आने वाले सप्ताह में शुक्र, शनि और राहु अपनी स्थिति या चाल में बदलाव करके सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। आने वाले सात दिन कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है और भाग्य का साथ मिलने से इन राशियों को करियर, धन और व्यापार में अच्छे फल प्राप्...