नई दिल्ली, मई 16 -- Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई दिशा तय कर रही है। यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए तरक्की और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। करियर में बदलाव, पैसों की स्थिति, पारिवारिक तालमेल और सेहत- इन सभी मामलों में यह हफ्ता असर डाल सकता है। जरूरी यह है कि आप जल्दबाजी से बचें और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। इस सप्ताह में कुछ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा तो कुछ राशि वाले थोड़ा सावधान रहें।पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल. मेष राशि- मेष राशि की स्थिति काफी बेहतर कही जाएगी। स्वास्थ्य में भरपूर सुधार है। प्रेम का साथ है, संतान का साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही समय है। बस, सिर को थोड़ा बचाकर रखना होगा, ...