बाराबंकी, जून 30 -- सिरौलीगौसपुर। श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मेले में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर माथा टेका। मेले में आस पास जिलों से भारी संख्या में भक्त पहंुचे। भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...