महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शहर की एक वाटिका में साप्ताहिक बाल योग एवं संस्कार शिविर शुरू हुआ। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाले शिविर के पहले दिन बाल योग साधकों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास योग शिक्षिका प्राची गोयनका एवं संत कुमार वर्मा ने कराया। पहले योग सत्र के मुख्य अतिथि श्याम मंदिर के पुजारी राधे-राधे रहे। पतंजलि योग समति के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाल योग साधकों को विस्तार से योग के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पतंजलि योग पीठ आयोजित करेगा छह दिवसीय योग शिविर प्रेरणाप्रद कहानी के जरिए बाल योग साधकों को इसके प्रति प्रेरित किया। योग की महत...